डीएवी पीजी कॉलेज समेत 10 महाविद्यालयों के एफिलिएशन निरस्त

 हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय ने रद्द की सम्बद्धता 


हेमवती नंदन गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय

हेमवती नंदन गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय बोर्ड की एक अहम् बैठक में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून समेत 10 अशासकीय महाविद्यालयों के एफिलिएशन निरस्त कर दिए गए है , इस खबर से न केवल छात्र संघ हतप्रभ है बल्कि छात्र भी परेशान है | हेमवती नंदन गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय बोर्ड की एक अहम् बैठक में  डिएफिलिएशन के कारणों पर अभी तक प्रशासन भी मौन है , वहीँ छात्रों का कहना है कि उन्होंने डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के हेमवती नंदन गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होने के कारण ही इस महाविद्यालय में प्रवेश लिया था और अब ये एकतरफा निर्णय उनके साथ अन्याय है दूसरी और डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के प्राचार्य का कहना है कि ये निर्णय हेमवती नंदन गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय बोर्ड द्वारा लिया गया है और अब सम्बद्धता रद्द होने के बाद इन महाविद्यालयों को किसी और विश्वविद्यालय से सम्बद्ध किया जाएगा जो संभवतः श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय होगा हालाँकि इस विषय पर अभी अंतिम फैसला उत्तराखण्ड सरकार और केन्द्र सरकार को करना है | 

YOU MAY ALSO LIKE IT-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हाई स्कूल परीक्षा 2025 के बोर्ड परीक्षा हेतु विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी के अभ्यास प्रश्नपत्र

लोकसभा निर्वाचन में मतदान पार्टियों के मतदेय स्थल पर ठहराव हेतु बिस्तर व्यवस्था नया आदेश

2024 -25 मासिक परीक्षा शैक्षिक पंचाग के सम्बन्ध में