राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 -अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० घोडाखुरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

NCSC 2023 में कु० अर्पिता जूनियर वर्ग से राज्य के लिए चयनित अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० घोडाखुरी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नई टेहरी में हुआ जिसमे जौनपुर ब्लॉक से अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज घोड़ाखुरी जौनपुर टिहरी गढ़वाल की कक्षा 9 छात्रा कु0 अर्पिता का चयन जूनियर वर्ग में राज्य स्तर के लिए हुआ है | कक्षा 9 की छात्रा कु0 अर्पिता ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज घोड़ाखुरी जौनपुर टिहरी गढ़वाल में कार्यरत गणित विषय की प्रवक्ता श्रीमती रश्मि परमार के मार्गदर्शन में सफलता की इस बुलंदी को प्राप्त किया है | प्रवक्ता श्रीमती रश्मि परमार इससे पूर्व भी जिला स्तर पर स्काउट सहित अनेक गतिविधियों में विद्यालय को अप्रतिम पहचान दिला चुकी है ,इस उपलब्धि के पीछे श्रीमती रश्मि परमार जी का कई महीने का परिश्रम और छात्रा कु० अर्पिता की लगन है | कु0 अर्पिता का चयन जूनियर वर्ग में हुआ है राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 की इस वर्ष की थीम स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी को समझना है | कु0...