NCERT की पुस्तकों में छात्र अब इंडिया की जगह पढ़ेंगे भारत

आइजेक समिति ने अपनी रिपोर्ट में संस्तुति की NCERT की पुस्तकों में परिवर्तित NCERT की पुस्तकों में अब छात्र इंडिया के स्थान पर भारत शब्द को ही पढेंगे , NCERT की उच्च स्तरीय समिति ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है ,समिति ने इंडिया के स्थान पर भारत शब्द के प्रयोग को स्वीकृति दे दी है, इस समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर सी आई आइजेक है | शब्द "इंडिया" का उपयोग प्राचीन समय से भारत के लिए किया जाता आया है। इसकी उत्पत्ति यूरोपीय व्यक्तियों के द्वारा भारत के प्राचीन समय के संपर्क के दौरान हुई, जब वे भारत को "इंडिया" कहने लगे। भारत का नाम "इंडिया" कैसे पड़ा, इसका विकास भी यूरोपीय यात्री और व्यापारी समुदायों के साथ जुड़ा है। "इंडिया" शब्द का उपयोग पहले भारत के दक्षिणी भाग को चिन्हित करने के लिए किया जाता था, जिसमें केरल और तमिलनाडु जैसे क्षेत्र शामिल थे। यूरोपीय यात्री और व्यापारी इस शब्द का उपयोग किया और बाद में इसे भारत के सारे खंड को दर्शाने के लिए उपयोग किया। आइजेक समिति ने सिफारिश की है कि प्राथमिक स्कूली शिक्षा से लेकर हाईस्कूल के पाठ्यक्रम की पुस्तकों म...