सामाजिक विज्ञान इतिहास पाठ 01 फ्रांसीसी क्रांति महत्वपूर्ण नोट्स

सामाजिक विज्ञान इतिहास पाठ 01 फ्रांसीसी क्रांति सामाजिक विज्ञान इतिहास प्रश्न-0 1 सामाजिक समझौता पुस्तक किसने लिखी ? उत्तर -फ्रांसीसी दार्शनिक रूसो ने लिखी | प्रश्न-02 द पर्शियन लेटर किताब किसने लिखी ? उत्तर - द पर्शियन लेटर किताब मॉन्टेस्क्यू ने लिखी | प्रश्न-0 3 द स्पिरिट ऑफ़ द लॉज़ किताब किसने लिखी ? उत्तर - द स्पिरिट ऑफ़ द लॉज़ किताब मॉन्टेस्क्यू ने लिखी | प्रश्न-0 4 लिव्रे क्या थी ? उत्तर - लिव्रे फ्रांस की मुद्रा थी जिसको 1794 में रोक दिया गया था | प्रश्न-05 ओलम्प द गूज कोन थी ? उत्तर -ओलम्प द गूज एक फ्रांसीसी महिला थी जिसने फ्रांस में महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ते हुए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था | प्रश्न-0 6 रोब्सपियर कोन था ? उत्तर - रोबस्पीअर जैकोबिन दल के एक शक्तिशाली नेता था वह फौजदारी न्यायधीश के पद पर था शुरुवात में वह फांसी देने में संकोच करता था लेकिन बाद में वह बहुत बड़ा रक्त पिपासु और क्रूर हत्यारा बन गय...