विश्व पटल पर फिर उभरेगा शिक्षा के लिए विश्वविख्यात नालंदा विश्वविद्यालय

आज होगा नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन विश्वविख्यात नालंदा विश्वविद्यालय भारत के प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के राजगीर में नालन्दा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन कर भारत की प्राचीन विरासत को पुनर्जीवित करेंगे , ये नया परिसर नालन्दा विश्वविद्यालय के प्राचीन खंडहरों के नजदीक ही है आज 815 सालों के बाद ये अपने स्वरूप में लौट रहा है | नालन्दा विश्वविद्यालय पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सपनो का एक अंग रहा है जो आज साकार रूप ले रहा है ये नालन्दा विश्वविद्यालय शिक्षा के प्रति भारत के दृष्टिकोण और इसकी समृद्धि को दर्शाता है इसका महत्व न केवल भारत के लिए अनमोल है बल्कि ये विश्व के लिए भी एक धरोहर है इसे विश्व का पहला आवासीय विश्वविद्यालय माना जाता है जहाँ शिक्षक और छात्र दोनों एक ही परिसर में रहते थे | नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना 450 ई0 में गुप्त सम्राट कुमारगुप्त प्रथम ने की थी इसके बाद इसे हर्षवर्धन और पाल शासकों का संरक्षण मिला इसमें 300 कमरें ,सात बड़े कक्ष , अध्ययन के लिए 9 मंजिल ऊँचा पुस्तकालय इसकी शान था जिसको धर्म गूंज का नाम दिया गया था जिसमे 3 लाख से भी अध...