लाखों अध्यापकों की उम्मीदों को झटका, , प्रमोशन चाहिए तो TET परीक्षा पास करनी ही होगी

लाखों अध्यापकों  की उम्मीदों को झटका, प्रमोशन चाहिए तो TET परीक्षा पास करनी ही होगी 


हिममेधा 









शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने संसद में स्पष्ट कर दिया है कि नयी शिक्षक भर्ती और शिक्षकों की पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है इसमें सरकार की अब तक छूट देने की कोई योजना नहीं है | 

सनद रहे कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ऐसे शिक्षक जिनकी सेवावधि 5 वर्ष से अधिक शेष है उन्हें माननीय न्यायलय के आदेश यानि सितम्बर 2025 से 2 वर्ष के भीतर शिक्षक पात्रता परीक्षा करनी होगी लेकिन जिनकी सेवावधि 5 वर्ष से कम है वे बिना शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करे भी अपने पद पर सेवानिवृति तक बने रह सकते है लेकिन बिना TET परीक्षा पास करे बिना उन्हें भी प्रमोशन का लाभ नहीं मिलेगा | 
एक प्रश्न के उत्तर में जयंत चौधरी ने कहा कि प्रमोशन और नयी नियुक्ति के लिए माननीय न्यायलय के स्पष्ट निर्देश है | 

पिछले कई कई महीनों से देहरादून और लखनऊ से लेकर नयी दिल्ली तक शिक्षकों और उनके नेताओं ने अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हर उस जगह आवाज उठाई है जहाँ उन्हें कोई थोड़ी सी भी कोई उम्मीद की किरण नजर आ रही थी लेकिन इतने प्रयासों के बाद भी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है ऐसा लगता है कि सरकार अपनी बात पर अडिग है | 

YOU MAY ALSO LIKE IT-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम आज 11 बजे होगा घोषित

सार्वजनिक अवकाशों की सूची 2025 पीडीएफ में डाउनलोड करें

हाई स्कूल परीक्षा 2025 के बोर्ड परीक्षा हेतु विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी के अभ्यास प्रश्नपत्र