केंद्र सरकार ने सभी स्कूलों में वन्दे मातरम गाना किया अनिवार्य

केंद्र सरकार ने सभी स्कूलों में  वन्दे मातरम गाना किया अनिवार्य 


सूचनार्थ 

वन्दे मातरम को भारत की संविधान सभा ने आधिकारिक तौर पर 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया था इसका पहली बार गायन 1896 के कांग्रेस अधिवेशन में हुआ था , भारत वर्ष इस साल राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम की 150 वीं वर्षगाँठ मनाने जा रहा है सम्पूर्ण भारत में इसे बड़ी धूमधाम से मनाने की योजना है | 

केंद्र सरकार ने वन्दे मातरम के सम्बन्ध में नए दिशा निर्देश जारी किये है गृह मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार सभी सरकारी समारोह , स्कूलों और अन्य औपचारिक कार्यक्रमों में अब वन्दे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया गया है और इस दौरान जब वन्दे मातरम गान हो रहा होगा तो सभी अतिथियों ,आगंतुकों और दर्शकों को इस दौरान इसके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए अपनी सीट से उठना भी अनिवार्य होगा | 

नए नियम के अंतर्गत 28 जनवरी से सभी स्कूलों में अब प्रार्थना सभा या दिन की शुरुवात राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के साथ करनी अनिवार्य कर दी गयी है  अब तक ऐसे बड़े अवसरों पर केवल राष्ट्रीय गान ही गाये जाने की परंपरा थी पहली बार राष्ट्रीय गीत के सम्बन्ध में ये स्पष्ट आदेश दिया गया है कि राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम को राष्ट्रीय गान से पहले गाया जायेगा और इसके साथ ही साथ वन्दे मातरम के सभी 6 पद गाये जायेंगे जबकि इससे पहले वन्दे मातरम के आमतौर पर केवल दो ही पद गाये जाते थे लेकिन अब वन्दे मातरम के सभी 6 पदों को लगभग 3 मिनट 10 सेकंड में गाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है | 

केंद्र सरकार ने ये सभी निर्देश वन्दे मातरम की 150 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर दिए है सरकार इस अवसर पर पुरे वर्ष विशेष कार्यक्रम भी आयोजित करेगी जिससे जनता को वन्दे मातरम के प्रति जागरूक किया जा सकें और इसे राष्ट्रीय एकता भावना के रूप में सभी के  दिलों में सम्मान मिल सकें | 

ये पहली बार होगा कि जब राष्ट्रीय गान के ऊपर वन्दे मातरम को तरजीह दी जाएगी यानी वन्दे मातरम को राष्ट्रीय गान से पहले गाया जायेगा | 


YOU MAY ALSO LIKE IT-



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम आज 11 बजे होगा घोषित

सार्वजनिक अवकाशों की सूची 2025 पीडीएफ में डाउनलोड करें

हाई स्कूल परीक्षा 2025 के बोर्ड परीक्षा हेतु विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी के अभ्यास प्रश्नपत्र