इस प्रदेश में स्कालरशिप के लिए सामान्य ,OBC के आवेदन करने की समय सीमा SC , ST से अलग क्यों ?

भेदभाव न तो संवैधानिक है न ही नैतिक, सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने किया विरोध 
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने किया विरोध 

उत्तर प्रदेश के कॉलेजों में स्कालरशिप और फीस प्रतिपूर्ति के लिए सामान्य,OBC और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए आवेदन करने की समय सीमा SC और ST जाति के छात्रों से अलग करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है | सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने भी इस बारे में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है क्योंकि SC और ST के छात्रों को स्कॉलशिप और फी प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने के लिए मार्च तक लम्बा समय दिया गया है जबकि इसी प्रदेश में सामान्य , अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलशिप और फी प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने की समय सीमा 18 जनवरी 2024 को ही समाप्त का दी गयी है जिससे हजारों छात्र अभी भी इसमें आवेदन करने से वंचित रह गए है | स्कॉलशिप और फी प्रतिपूर्ति के लिए प्रदेश के लाखों छात्र हर वर्ष आवेदन करते है  | 
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने उत्तर प्रदेश शासन से सभी छात्रों के लिए स्कॉलशिप और फी प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने की समय सीमा मार्च तक बढ़ाने की मांग की है जिससे सभी छात्रों को बराबर समय मिल सकें और छूटे हुए छात्र भी स्कॉलशिप और फी प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन कर सकें | 
YOU MAY ALSO LIKE IT-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम आज 11 बजे होगा घोषित

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के लिए सामाजिक विज्ञान का आदर्श प्रश्नपत्र

सभी शिक्षकों को मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर 15 फरवरी तक प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश