ओलम्पिक खेलों में 128 वर्ष के बाद फिर से क्रिकेट को किया गया शामिल
2028 के ओलम्पिक खेलों में क्रिकेट भी है शामिल
ओलम्पिक खेलों में 128 वर्ष के बाद क्रिकेट
2028 के ओलम्पिक खेल लॉस एंजेलिस में होंगे ,इसमें 128 वर्ष के बाद एक नए खेल को भी जोड़ा जा रहा है वो है क्रिकेट , हालाँकि 128 साल पूर्व भी एक बार क्रिकेट ओलम्पिक खेलों में शामिल था , यानि 1900 के पेरिस ओलम्पिक खेलों में भी क्रिकेट को जोड़ा गया था , इस 1900 के पेरिस ओलम्पिक में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर गोल्ड मैडल जीता था और ये मैच दो दिनों तक चला था ,लेकिन बाद में निम्न कारणों से इसे ओलम्पिक खेलो की सूची से बाहर कर दिया गया था
1900 के पेरिस ओलंपिक के बाद क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल नहीं किया गया और इसके कई कारण थे
पॉपुलरिटी: क्रिकेट तब की तरह आम ओलंपिक खेल नहीं था और इसका लोकप्रियता अधिक अंतरराष्ट्रीय खेलों के साथ तुलना में कम था।
व्यापक अंतरराष्ट्रीय प्रसारण: उस समय, क्रिकेट ज्यादातर ब्रिटिश शासित देशों में खेला जाता था और अन्य खेलों की तरह यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पॉपुलर नहीं था।
विभिन्न नियम: क्रिकेट के नियम ओलंपिक के अन्य खेलों के नियमों से भिन्न थे, जिससे इसका ओलंपिक में शामिल करना उस जमाने के लिए जटिल था |
लेकिन अब पुनः 15 और 16 अक्टूबर 2023 को होने वाली अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की मीटिंग में क्रिकेट के साथ साथ कुल आठ नए खेलों को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है जैसे बेसबाल /सॉफ्टबॉल ,लेक्रॉस ,ब्रेक डांसिंग ,फ्लैग फूटबाल ,कराटे ,किकबॉक्सिंग ,स्क्वैश ,और मोटर स्पोर्ट्स |
पिछले फरवरी माह में भी अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की मीटिंग हुई थी लेकिन 28 खेलों की अंतिम सूची में क्रिकेट का नाम नहीं शामिल था |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.