चपरासी को दिल दे बैठी प्रिंसिपल, 'लव यू' बोल बन गई दुल्हन

चपरासी को दिल दे बैठी प्रिंसिपल, 'लव यू' बोल बन गई दुल्हन




Unique Love Story: चपरासी को दिल दे बैठी प्रिंसिपल


पाकिस्तान के मुल्तान शहर में एक अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल फरजाना ने अपने ही स्कूल के चपरासी फैयाज से निकाह कर लिया। यह शादी सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं, बल्कि सादगी, मेहनत और सच्चे प्यार की मिसाल बन गई है। फैयाज हर रोज़ प्रिंसिपल के लिए चाय परोसते थे, लेकिन उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग था। बिना एक बूंद भी गिराए चाय को कप में उड़ेलना, उनकी लगन और विनम्रता देखकर फरजाना का दिल पिघल गया।

फरजाना ने मीडिया से खुलकर बताया, “मैं फैयाज की मेहनत और चाय परोसने के सलीके पर फिदा हो गई। उनकी सादगी और सम्मानजनक व्यवहार ने मुझे प्रभावित किया। धीरे-धीरे प्रशंसा प्यार में बदल गई।” एक दिन हिम्मत जुटाकर फरजाना ने कहा, “आई लव यू” और शादी का प्रस्ताव रख दिया। फैयाज ने बिना सोचे तुरंत हामी भर दी। 26 अगस्त 2025 को लाहौर में उनका निकाह संपन्न हुआ।

यह जोड़ी अब पूरे पंजाब में चर्चा का विषय है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे “लव की जीत” और “अनकन्वेंशनल रोमांस” बता रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि प्यार पद, धन या पदवी नहीं देखता, बस दिल की लगन देखता है। कुछ कहते हैं कि यह कहानी फिल्मी स्क्रिप्ट से भी ज्यादा रोमांचक है। 


YOU MAY ALSO LIKE IT-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सभी शिक्षकों को मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर 15 फरवरी तक प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के लिए सामाजिक विज्ञान का आदर्श प्रश्नपत्र

मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर अब 31मार्च तक प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश