अटल उत्कृष्ट विद्यालयों और सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल छात्रों के लिए बोर्ड ने घोषित किया दूसरी बोर्ड परीक्षा का समय
अटल उत्कृष्ट राजकीय विद्यालयों और सीबीएसई बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10 के छात्र जिन्होंने हाईस्कूल मुख्य बोर्ड परीक्षा जो अभी फरवरी में शुरू हुई थी में परीक्षार्थी के रूप में शामिल हुए हैं और जिन्हें ऐसा लगता है कि उनकी कुछ विषयों की परीक्षा अच्छी नहीं हुई है सीबीएसई बोर्ड ने उन छात्रों को दोबारा से बोर्ड परीक्षा देने का एक अवसर प्रदान किया है इसके तहत सीबीएसई ने विद्यालयों को पुनः LOC सबमिट करने का आदेश जारी किया है और यह दूसरी बोर्ड परीक्षा मई के महीने में होगी।
 |
हिममेधा
इसके कुछ महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार से हैं । 1-इस दूसरी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने प्रथम बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग किया है। 2-छात्र केवल तीन विषयों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 3-इस दूसरी परीक्षा में जो छात्र अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहते हैं उनके साथ-साथ compartment वाले छात्र भी शामिल होंगे । 4-इस दूसरी बार सबमिट होने वाली एल ओ सी में कोई भी नया छात्र शामिल नहीं हो सकता है। 5-इस दूसरी एल ओ सी में छात्रों के नाम या डेटा में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा । 6-ऐसे छात्र जिन्होंने मुख्य परीक्षा में तीन से कम विषयों में परीक्षा दी है वह इस दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे । 7-सीबीएसई बोर्ड की यह दूसरी बोर्ड परीक्षा मई माह में प्रस्तावित है लेकिन अभी स्कीम और तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है । 8-सभी पाठकों से अनुरोध है कि संपूर्ण जानकारी के लिए ऊपर सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर की कॉपी पेस्ट की गई है कृपया उसका गहनता से अध्ययन करें। O LIKE IT- |
 |
| आपकी छोटी सी मदद उनकी मुस्कान बन सकती है जरूरतमंद छात्रों की सहायता के लिए कृपया डोनेट करें |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.