अटल उत्कृष्ट विद्यालयों और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के संबंध में

 |
हिममेधा अभी हाल ही में सीबीएसई ने एक सर्कुलर जारी करते हुए सभी स्कूलों को आदेशित किया है कि कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई माह में आरंभ होगी लेकिन सीबीएसई ने इस परीक्षा की तिथि के बारे में अभी कोई सूचना नहीं दी है बल्कि विद्यालय से कहा गया है कि कक्षा 10 के सभी छात्रों को अवगत कराया जाए कि वह जिन संभावित विषयों में अपनी दूसरी बोर्ड परीक्षा या कंपार्टमेंट परीक्षा या अंक सुधार परीक्षा देना चाहते हैं उसके लिए वह अपने विषय के नाम और आवेदन पत्र या प्रार्थना पत्र लिखकर विद्यालय को अवगत करा दें जिससे विद्यालय स्तर पर 31 मार्च 2026 तक उनकी LOC को आरंभिक रूप से सबमिट किया जा सके इसके पीछे सीबीएसई का यह उद्देश्य हो सकता है कि उसे उस संभावित छात्र संख्या के बारे में मालूम हो सके कि कितने छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा देनी है और वह उसकी पूर्व तैयारी कर सकें।
लेकिन इस संदर्भ में सीबीएसई ने एक बात स्पष्ट नहीं की है कि यदि कोई छात्र 31 मार्च तक दूसरी बोर्ड परीक्षा हेतु अपना नाम व विषय विद्यालय में जमा कर देता है और परीक्षा फल आने के बाद वह अपने अंकों से संतुष्ट हो जाता है इसलिए वह अब ये परीक्षा नहीं देना चाहता तो क्या वह परीक्षा न देने के लिए बाद में मना कर सकता है। इस संदर्भ में सीबीएसई ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है लेकिन यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कोई भी आवेदन पत्र केवल तब ही अंतिम रूप से सबमिट माना जाता है जब उसकी फीस जमा हो जाती है इस सर्कुलर के माध्यम से सीबीएसई ने कहा है कि परीक्षा फल आने के 5 दिन के बाद आपको फीस जमा करनी है यानी यदि आप परीक्षा शुल्क जमा नहीं करते हैं तो आपका नाम उस LOC से निरस्त माना जाना चाहिए यानी आप परीक्षा नहीं दे सकते हैं और आप अपने अंकों से संतुष्ट हैं। MAY ALSO LIKE IT- |
 |
| आपकी छोटी सी मदद उनकी मुस्कान बन सकती है जरूरतमंद छात्रों की सहायता के लिए कृपया डोनेट करें |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.