उत्तराखण्ड की मातृ शक्ति को सम्मान

 उत्तराखण्ड की दो महिला सरपंचों को राष्ट्रपति जी ने सम्मानित किया 

स्वच्छ सुजल शक्ति पुरस्कार -

        स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण स्तर के के लिए) के अंतर्गत किये जाने वाले उत्कृष्ट कार्यों हेतु ओ डी एफ प्लस गॉव , गोवर्धन बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्रे वाटर या मल कीचड प्रबंधन  श्रेणी के अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विद्या भवन नई दिल्ली में स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 के  लिए ग्रामीण पेयजल एवं  स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली उत्तराखंड की दो महिला सरपंच ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जोशी गोठान  देहरादून की निकिता चौहान और ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बागेश्वर से कविता गोस्वामी को चयनित किया गया है , देश भर से स्वच्छता सुजल शक्ति पुरस्कार के लिए 18 महिलाओं वीमेन चैम्पियंस को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने सम्मानित किया है | 
       इसमें निकिता चौहान ग्राम पंचायत जोशी गोठान को प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन और कविता गोस्वामी को ओ डी एफ प्लस गॉव की श्रेणी के लिए चयनित और पुरुस्कृत किया गया है, इससे उत्तराखंड प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को एक नयी  प्रेरणा और गति मिलेगी  | 

YOU MAY ALSO LIKE IT - 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हाई स्कूल परीक्षा 2025 के बोर्ड परीक्षा हेतु विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी के अभ्यास प्रश्नपत्र

लोकसभा निर्वाचन में मतदान पार्टियों के मतदेय स्थल पर ठहराव हेतु बिस्तर व्यवस्था नया आदेश

2024 -25 मासिक परीक्षा शैक्षिक पंचाग के सम्बन्ध में