पिथौरागढ़ के एक बच्चे के मजाक से दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप

13 साल बच्चा एयरपोर्ट अथॉरिटी से कर बैठा मजाक

भारी पड़ा मजाक 

पिथौरागढ़ उत्तराखंड के कक्षा 9 में पढने वाले एक 13 वर्षीय छात्र ने एक अन्य किशोर से प्रभावित होकर अपने नए नए स्मार्टफोन से दिल्ली एयरपोर्ट को मजाक में एक ईमेल कर दिया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट में बम है सूचना मिलते ही एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरुरी सभी दिशा-निर्देशो , प्रोटोकॉल , SOP के साथ ड्रिल शुरू की लेकिन पूरी छानबीन के बाद भी ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद हुई तो उक्त ईमेल के बारे में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई गई | 

जाँच के बाद पता चला कि ईमेल करने के बाद ये ईमेल ID डिलीट कर दी गयी है वही ये भी मालूम हुआ कि ये ईमेल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से आया है इसके तुरंत बाद एक टीम उत्तराखंड को भेजी गयी और इस लड़के को पकड़ा गया तब बात सामने आयी कि उसने मजाक में अपने फ़ोन से ये ईमेल किया था , ये मोबाइल उसे उसके पिताजी ने पढ़ाई करने के लिए दिया था इसके बाद वो डर गया और उसे ये समझ नहीं कि क्या किया जाएँ तो उसने डर के कारण ये ईमेल ID भी डिलीट कर दी | 

अपने बच्चों को मोबाइल देते वक्त इससे जुडी अनिवार्यता और संवेदनशीलता के बारे में भी बताएं उन्हें ये भी बताएं कि सतर्कता के साथ मोबाइल का उपयोग किया जाएँ नहीं तो ये मोबाइल बेवजह की मुसीबत का कारण भी बन सकता है | 


YOU MAY ALSO LIKE IT-


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम आज 11 बजे होगा घोषित

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के लिए सामाजिक विज्ञान का आदर्श प्रश्नपत्र

सभी शिक्षकों को मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर 15 फरवरी तक प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश