राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 -अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० घोडाखुरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 NCSC 2023 में कु० अर्पिता जूनियर वर्ग से राज्य के लिए चयनित 

अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० घोडाखुरी  

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नई टेहरी में हुआ जिसमे जौनपुर ब्लॉक से अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज घोड़ाखुरी जौनपुर टिहरी गढ़वाल की कक्षा 9 छात्रा कु0 अर्पिता का चयन जूनियर वर्ग में राज्य स्तर के लिए हुआ है | 

कक्षा 9 की छात्रा कु0 अर्पिता ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज घोड़ाखुरी जौनपुर टिहरी गढ़वाल में कार्यरत गणित विषय की प्रवक्ता श्रीमती रश्मि परमार के मार्गदर्शन में सफलता की इस बुलंदी को प्राप्त किया है | प्रवक्ता श्रीमती रश्मि परमार इससे पूर्व भी जिला स्तर पर स्काउट सहित अनेक गतिविधियों में विद्यालय को अप्रतिम पहचान दिला चुकी है ,इस उपलब्धि के पीछे श्रीमती रश्मि परमार जी का कई महीने का परिश्रम और छात्रा कु० अर्पिता की लगन है   | 

कु0 अर्पिता का चयन जूनियर वर्ग में हुआ है राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 की इस वर्ष की थीम स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी को समझना है | कु0 अर्पिता द्वारा उपविषय आत्मनिर्भरता के लिए पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोण के अंतर्गत अति सघन बागवानी पर अपनी परियोजना को तैयार किया गया है | इस परियोजना को धरातल पर उतारने में अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज घोड़ाखुरी में कार्यरत व्यायाम शिक्षक श्री भीम सिंह जी की भूमिका भी सराहनीय रही है समय समय पर उनके अनुभव और प्रयोगात्मक कार्यशैली ने इस परियोजना को बेहतर बनाने में सहयोग दिया है | 

इस परियोजना का सम्पूर्ण कार्य श्रीमती रश्मि परमार जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उद्यान पंडित उत्तराखंड श्री कुंदन सिंह पंवार जी के सानिध्य में उनके बागीचे में गतिमान है | 

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 में अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज घोड़ाखुरी जौनपुर टिहरी गढ़वाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य श्री प्रशांत बिष्ट जी ने इस अतिविशेष उपलब्धि के लिए श्रीमति रश्मि परमार सहित सभी को बधाई प्रेषित की है | 

YOU MAY ALSO LIKE IT-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हाई स्कूल परीक्षा 2025 के बोर्ड परीक्षा हेतु विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी के अभ्यास प्रश्नपत्र

हाई स्कूल गणित का नमूना प्रश्नपत्र -उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की और से जारी

2024 -25 मासिक परीक्षा शैक्षिक पंचाग के सम्बन्ध में