NCERT- कक्षा 6 से 12 तक नया परिवर्तित पाठ्यक्रम अगले सत्र से

प्रोफेसर मिचेल डेनिनो की अध्यक्षता में समिति गठित

 पाठ्यक्रम में होगा बड़ा बदलाव 


NCERT अपने पाठ्यक्रम को अधिक प्रभावी और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए अनेक स्तरों पर काम कर रही है इससे पहले भी 1975 ,1988 ,2000 और वर्ष 2005 में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपने पाठ्यक्रम में बड़े परिवर्तन कर अपने पाठ्यक्रम को अधिक व्यवस्थित , रोजगारपरक ,भविष्यदृष्टा और प्रासंगिक बनाने की कोशिश की है | अब पुनः NCERT ने अपने सिलेबस को बदला है यहाँ तक की पहले से बनी पाठ्यक्रम सामग्री को भी जो पूर्व NCF के अनुरूप है उसको भी अंतिम रूप दिया जा रहा है |

 NEP 2020 के लागू होने के बाद NCERT की किताबों और पाठ्यक्रम में व्यापक परिवर्तन देखा जा रहा है NCERT अब NEP 2020 के अनुरूप अपने पाठ्यक्रम में भी बदलाव कर रही है इसी क्रम में अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (NCERT) कक्षा 6 से 12 तक के सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है | NSTC में विभिन्न विषयों के लिए 11 से अधिक पाठ्यचर्या क्षेत्र समूह बनाये गए है | 

 जुलाई 2023 में 19 सदस्यी NSTC को कक्षा 6 से 12 के सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए पाठ्यचर्या क्षेत्र समूह या समिति की अध्यक्षता IIT गांधीनगर के विजिटिंग प्रोफ़ेसर मिसेल डेनिनो को दी गयी है जबकि माध्यमिक स्तर के पांच विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए एक नया पाठ्यचर्या क्षेत्र समूह बनाया गया है , इसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने भूगोल, इतिहास,समाजशास्त्र ,राजनीतिशास्त्र और मनोविज्ञान जैसे विषयों के लिए पाठ्यक्रम सामग्री तैयार करने के लिए विषय एक्सपर्ट्स की एक 35 सदस्य टीम का गठन किया है | 

NCERT ने सभी पाठ्यचर्या क्षेत्र समूह को आदेशित किया है 25 नवंबर 2023 तक विषयवार पाठ्यक्रम को संगठित करके राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के पास जमा करा दिया जाए | NCERT ने इस नए पाठ्यक्रम में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ ,GST,डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत जैसे शब्दो को जोडा है | 


YOU MAY ALSO LIKE IT-

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हाई स्कूल परीक्षा 2025 के बोर्ड परीक्षा हेतु विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी के अभ्यास प्रश्नपत्र

हाई स्कूल गणित का नमूना प्रश्नपत्र -उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की और से जारी

2024 -25 मासिक परीक्षा शैक्षिक पंचाग के सम्बन्ध में