सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम कब आएगा

 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम कब आएगा   

सीबीएसई   

सीबीएसई बोर्ड 2026 की हाई स्कूल की परीक्षाएं इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षाओं से पहले समाप्त हो रही है इसी के साथ साथ हाई स्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्याङ्कन का कार्य भी सीबीएसई बोर्ड द्वारा शुरू कर दिया गया है इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा इसलिए ये उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है , पिछले रिकॉर्ड को देखने से जानकारी मिलती है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की समाप्ति के 50 से 60 दिनों के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर देता है इस दृष्टि से देखा जाएँ तो परीक्षा परिणाम मई तक आने की सम्भावना है लेकिन एक अपुष्ट सूचना के अनुसार सीबीएसई बोर्ड दूसरी बोर्ड परीक्षा को अप्रैल माह में आयोजित करा सकता है  इस दृष्टि से देखा जाये तो परीक्षा परिणाम अप्रैल के माह में आने की सम्भावना भी है  हाई स्कूल के छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड तीन विषयों में कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट अवसर दे सकता है जबकि इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए या केवल एक विषय के लिए हो सकता है | 

 

हिममेधा 
     


    सीबीएसई ने नए नियम- 
  1. प्रत्येक विषय के लिए परीक्षा में कुल अंक 100 निर्धारित किये गए है | 
  2. छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे | 
  3. अंको का वितरण सैद्धांतिक, प्रयोगात्मक, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाओं के मध्य किया जायेगा | 
  4. परीक्षा में अब बहुविकल्पीय प्रश्नो की संख्या को पहले की तुलना मे बढ़ा दिया गया है | 
  5. बोर्ड परीक्षा में अब केस स्टडी आधारित प्रश्नों की संख्या अधिक देखने को मिलेगी जिससे छात्रों को रटने की प्रवृत्ति के स्थान पर चीजो को समझने पर जोर देना होगा | 
  6. छात्रों की बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा में न्यूनतम उपस्थिति 75 प्रतिशत अनिवार्य है इससे कम उपस्थिति पर छात्र बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे | 
  7. मेडिकल अवकाश या अन्य वैध अवकाश पर रहने वाले छात्रों के सर्टिफिकेट और मेडिकल  पेपर सुरक्षित रखें जायेंगे | 
  8. छात्रों की बोर्ड परीक्षा की कक्षा में  उपस्थिति की गणना 01 जनवरी 2025 की तिथि तक की जाएगी | 
  9. हाई स्कूल की परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्नपत्र में 50 प्रतिशत प्रश्न कौशल और क्षमता आधारित पूछे जायेंगे | 
  10. इंटरमीडिएट की परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्नपत्र में भी 40 से 50 प्रतिशत प्रश्न कौशल और क्षमता आधारित पूछे जायेंगे | 
  11. ये परिवर्तन नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है जो कौशल और क्षमता आधारित शिक्षा पर बल देती है |  
  12. सीबीएसई ने छात्रों की सहायता के लिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु सैंपल प्रश्नपत्र और प्रैक्टिस प्रश्नपत्र जारी कर दिए है जो  सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जायेंगे | 


YOU MAY ALSO LIKE IT-




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम आज 11 बजे होगा घोषित

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के लिए सामाजिक विज्ञान का आदर्श प्रश्नपत्र

सभी शिक्षकों को मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर 15 फरवरी तक प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश