उत्तराखंड में होगी G-20 बैठक
ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में होगा आयोजन
G-20 अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है इसका मुख्यालय मेक्सिको में है इस संगठन में 19 देश और यूरोपियन संघ शामिल है ये संघ वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लगभग 85% , वैश्विक व्यापार के 75% से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग 2/3 भाग का प्रतिनिधित्व करता है इस संघठन के सदस्य देशो के नाम इस प्रकार से है -
- अर्जेंटीना
- ऑस्ट्रेलिया
- ब्राज़ील
- कनाडा
- चीन
- फ्रांस
- जर्मनी
- भारत
- इंडोनेशिया
- इटली
- साउथ कोरिया
- जापान
- मेक्सिको
- रूस
- साउथ अरबिया
- साउथ अफ्रीका
- टर्की
- यूनाइटेड किंगडम
- अमेरिका
- यूरोपियन संघ
उत्तराखंड के ऋषिकेश में होगी G-20 की दो बैठकें-
भारत में होने वाली G-20 बैठक का मोटो 'ONE EARTH,ONE FAMILY,ONE FUTURE' (संस्कृत में वसुधैव कुटुम्बकम) है इसकी मुख्य बैठक 9 से 10 सितंबर 2023 को प्रगति मैदान नई दिल्ली में होगी इसके अतिरिक्त 56 अन्य स्थानों पर भी बैठक होनी है जिनमे चंडीगढ़ में हो चुकी है अगली बैठक कोलकाता में होगी इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के योगनगरी ऋषिकेश में भी मई और जून में दो आयोजन होंगे उत्तराखंड में होने वाली बैठकों के प्रमुख विचार बिंदु G-20 भ्रष्टाचार विरोध और दूसरा बिंदु अर्बन डेवलपमेंट होंगे, इस बैठक से उत्तराखंड मे पर्यटन अवसर को भी विस्तार मिलने की सम्भावना है|
भारत की G-20 में प्राथमिकताएं -
भारत की G-20 में प्राथमिकताएं इस प्रकार से है
- हरित विकास , जलवायु वित्त और पर्यावरण के लिए जीवन शैली
- त्वरित, समावेशी और लचीला विकास
- सतत विकास लक्ष्य (SDG) पर प्रगति में तेजी
- तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजानिक अवसंरचना
- 21 वी सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान
- महिलाओं के नेतृत्त्व में विकास
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.