उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस दिन होगा घोषित, परीक्षा परिणाम देखने की इस बार नयी व्यवस्था

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस दिन होगा घोषित, परीक्षा परिणाम देखने की इस बार नयी व्यवस्था 


माननीय शिक्षा मत्री श्री धनवीर सिंह रावत जी की घोषणा के अनुसार उत्तराखंड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट 27 अप्रैल को घोषित होना है इसी की तैयारी के अंतर्गत उत्तराखंड बोर्ड रामनगर या  बोर्ड परिषद उत्तराखंड ने अपनी तैयारी को तेज करते हुए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम को लेकर नया अपडेट जारी किया है इसके अनुसार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 24 से 27 के बीच कभी भी परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है।



इस बार परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को एक अलग व्यवस्था देखने को मिलेगी, इसके अतर्गत विद्यालयों को एक पोर्टल पर अलग पासवर्ड और आईडी दी जाएगी और छात्र विद्यालय मे ही अपने परीक्षा परिणाम को देख सकेंगे हालांकि यह परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा


 

हिममेधा 




प्राप्त सूचना के अनुसार बोर्ड समिति की मीटिंग के बाद  उत्तराखंड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि को घोषित करेगा , राज्य के दो लाख से अधिक छात्र हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं सीबीएसई की तर्ज पर उत्तराखंड बोर्ड भी हाईटेक बनने की राह पर चल रहा है जिससे इसका सीधा लाभ छात्रों को मिल रहा है 





YOU MAY ALSO LIKE IT-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के लिए सामाजिक विज्ञान का आदर्श प्रश्नपत्र

मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर अब 31मार्च तक प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश

सभी शिक्षकों को मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर 15 फरवरी तक प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश