विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 2026 के लिए जारी की देशभर के 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 2026 के लिए जारी की देशभर के 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची


हिममेधा 



आज कल कक्षा 12 के छात्रों की परीक्षा चल रही है जिसके अगले महीने के बाद परीक्षा परिणाम घोषित हो जायेंगे , और इसके बाद शुरू होगी जिंदगी की एक नयी कवायद , वो है किस यूनिवर्सिटी में एड्मिशन लिया जाएँ , और यदि एडमिशन लेने के कुछ महीने बाद या कुछ वर्ष बाद छात्र को मालूम हो कि वो यूनिवर्सिटी जिसमे वो पढ़ाई कर रहा है वो तो यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन यानि UGC के द्वारा एफिलिएटेड ही नहीं है या UGC ने तो उसे मान्यता ही नहीं दी है तो ये तो छात्र के साथ धोखा ही हुआ | 

इसीलिए  यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन यानि UGC हर वर्ष परीक्षा के समय जब इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होती है एक लिस्ट या सूची जारी करती है जिसमे ऐसी यूनिवर्सिटी की लिस्ट होती है जो यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन यानि UGC से मान्यता प्राप्त नहीं है अतः सभी छात्रों को सावधान रहना चाहिए कि ऐसी यूनिवर्सिटी में किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश न लें बल्कि प्रवेश से पहले यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन यानि UGC द्वारा जारी फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट को एक बार अवश्य देख लें |  

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने वर्ष 2026 में देश भर के 32 फर्जी विश्वविद्यालयों (Fake Universities) की सूची जारी की है। ये संस्थान UGC अधिनियम 1956 के तहत मान्यता प्राप्त नहीं हैं और इनके द्वारा दी जाने वाली डिग्रियां उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए अमान्य हैं।


राज्यवार 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पूरी सूची इस प्रकार है:

दिल्ली (सबसे अधिक 12 विश्वविद्यालय)

  1. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज

  2. यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी, दिल्ली

  3. वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली

  4. एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र प्लेस

  5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली

  6. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, संजय एन्क्लेव

  7. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी), रोहिणी

  8. वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी (WPUNU), पीतमपुरा

  9. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर

  10. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS), अलीपुर

  11. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन, जनकपुरी

  12. माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, नेहरू प्लेस

उत्तर प्रदेश (4 विश्वविद्यालय) 13. गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयाग (प्रयागराज) 14. नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़ 15. भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ 16. महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा

आंध्र प्रदेश (2 विश्वविद्यालय) 17. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर 18. बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापत्तनम

कर्नाटक (2 विश्वविद्यालय) 19. सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर 20. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु

केरल (2 विश्वविद्यालय) 21. सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम 22. इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (IIUPM), कोझिकोड

महाराष्ट्र (2 विश्वविद्यालय) 23. राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर 24. नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर

पश्चिम बंगाल (2 विश्वविद्यालय) 25. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता 26. इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, ठाकुरपुकुर, कोलकाता

पुडुचेरी (2 विश्वविद्यालय) 27. उषा लाचुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन 28. श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

हरियाणा (1 विश्वविद्यालय) 29. मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद

झारखंड (1 विश्वविद्यालय) 30. दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची

राजस्थान (1 विश्वविद्यालय) 31. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी

अरुणाचल प्रदेश (1 विश्वविद्यालय) 32. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, इटानगर

किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले UGC की आधिकारिक वेबसाइट (ugc.gov.in) पर उसकी मान्यता की जांच करना सुरक्षित रहता है।





YOU MAY ALSO LIKE IT-


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम आज 11 बजे होगा घोषित

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के लिए सामाजिक विज्ञान का आदर्श प्रश्नपत्र

सभी शिक्षकों को मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर 15 फरवरी तक प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश